फडणवीस की वाइफ का रैपर VIDEO अमृता फडणवीस का आया नया गाना ‘मानिके मगे हिथे’ का हिन्दी वर्जन; कहा- राजनीति की गर्मी में ठंडक घोलेगा संगीत

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
https://timenews.today/img/2021/11/My-Video6.mp4

श्रीलंकन सिंगिंग सेंसेशन योहानी के गाने ‘मानिके मगे हिथे’ का हिन्दी संस्करण महाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लॉन्च किया है। इस गाने में वे रैप करती हुई नजर आ रही हैं। ट्वीट करने के कुछ ही घंटे में अमृता का यह गाना सोशल मीडिया में वायरल हो गया है और अब तक इसे डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

सोशल मीडिया में इस गाने को पोस्ट करते हुए अमृता ने लिखा, #AnniversarSpecail #ManikeMageHithe #Yohani #HindiVersionOfManikeMageHithe

नवाब मलिक ने लगाए थे ड्रग पैडलर से रिश्तों का आरोप
अमृता फडणवीस ने अपने पोस्ट में लिखा है राजनीति की मौजूदा गर्मी को दूर करने के लिए यह कूल सांग सुनें। बता दें कि अमृता और नवाब मलिक के बीच जुबानी जंग जारी है। कुछ दिन पहले मलिक ने एक ड्रग पैडलर के साथ उनकी तस्वीरें शेयर कर उनके एक गाने को उसके द्वारा फाइनेंस करने का आरोप लगाया था। नदी की थीम पर बने इस गाने में पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस भी नजर आ रहे थे।

अमृता फडणवीस इस एल्बम में रैप करती हुई नजर आ रही हैं।

टॉप ट्रेंड में था श्रीलंकन सिंगर का गाना
मानिके मगे हिथे’ अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफ़ी ट्रेंड हुआ है। यूट्यूब पर इस गाने को 160 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने के म्यूजिक और बीट ने सबका मन मोह लिया है। इस गाने को हिंदी, तमिल, मलयालम, बांग्ला और अन्य भाषाओं में रीक्रिएट किया जा चुका है।

- Advertisement -

अमिताभ के साथ पॉपुलर हुआ था एक एल्बम
अमृता फडणवीस एक गायिका भी हैं। उनके कई एल्बम बहुत पॉपुलर हो चुके हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ गाया उनका गाना ‘फिर से’ लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हुआ था। उनके गाने ‘टीला जगदया’ को सिर्फ दो दिन में कई लाख व्यूज मिले थे। उन्होंने गणेशोत्सव के दौरान गणेश वंदना भी गाई है।

बॉलीवुड में आने वाला है इस गाने का हिन्दी वर्जन
इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि योहानी को फिल्ममेकर इंद्र कुमार ने फिल्म ‘थैंक गॉड’ से बॉलीवुड में लाने की तैयारी कर ली थी। इस बात की घोषणा खुद योहानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी की थी। इस फिल्म में वे ‘मानिके मगे हिथे’ को हिंदी में गाती नजर आने वाली थी।

क्लासिकल सिंगर हैं अमृता फडणवीस
अमृता एक्सिस बैंक में वाइस प्रेसीडेंट रही हैं। अमृता फडणवीस क्लासिकल सिंगर भी हैं। अमृता नागपुर के मशहूर गायकों डॉ. चारु रानाडे और आई स्पेशलिस्ट डॉ. शरद रानाडे की बेटी हैं। 1979 में पैदा हुई अमृता की शादी 2005 में देवेंद्र फडणवीस से हुई। दोनों की एक बेटी दिविजा हैं।

Exit mobile version