नए साल की शुरुआत खजराना गणेश की आरती कर उनके आशीर्वाद के साथ किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

पूरा शहर जहा नए साल का जश्न मना रहा था वही कुछ लोगो ने खजराना गणेश की आरती के साथ नये साल का स्वागत किया पश्च्यात संस्कृति से दूर इन लोगो ने मंदिर में प्रभु की भक्ति कर नए साल का आगाज किया लोगो का कहना था की कोई भी नया काम भगवान के आशीर्वाद के बिना अधूरा है
हुडदंग से दूर ये नजारा खजराना गणेश मंदिर का है यहा नए साल के जश्न में न तो डीजे बजा और ना ही नाच गाने हुए बल्कि यहा प्रभु की भक्ति हुई नए साल पर एक और जहा शहर का एक बड़ा हिस्सा होटलो और अलग अलग जगहों पर नया साल मना रहा था वही कुछ लोगो सादगी के साथ भगवान से आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत करने पहुचे रात 12 बजे भगवान गणेश की विशेष आरती मुख्य पुजारी जयदेव भट्टा महाराज ने की जिसमे हजारो की संख्या में लोग शामिल हुए ।ही लोगो ने भी मंदिर में नए साल का आगाज कर भगवान से सुख सम्रद्धि की कामना की

कुल मिलकर शहर में नये साल का जोरदार स्वगत किया । किसी ने पाश्च्यत संस्कृति से नया साल बनाया तो किसी ने भगवान से आशीर्वाद लेकर नए साल की शुरुआत की ।

Exit mobile version