इंदौर जिले के गौतमपुरा क्षेत्र में धार्मिक यात्रा पर हुए पत्थराव के बिगड़ी स्थिति अब पूरी तरह से कंट्रोल में है । वही क्षेत्र में अब कमेटी बनाई गई है जो किसी भी धार्मिक आयोजन के दौरान निगरानी रखेगी ।
गौतमपुरा के पास चांदनखेडी में धर्मिक यात्रा पर पिछले दिनों एक वर्गविशेष से जुड़े लोगों ने पत्थराव किया था । जिसके बाद क्षेत्र में तनाव स्थिति बनी थी । मामले में पुलिस ने तुरंत कार्यवाई करते हुए उत्पात करने वालो बदमाशो की धड़पकड़ करते हुए उनके अवैध निर्माण तोड़ने की कार्यवाई की थी । डीआईजी हरिनायारण चारी मिश्र ने बताया कि अब क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है
