द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में नाबालिक के साथ दुष्कर्म पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

इंदौर के द्वारकापुरी थाना मे एक नाबालिग लड़की की शिकायत पर पुलिस ने उसके कथित पति और सास के खिलाफ अपहरण और बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज किया है पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे अगवा कर कमरे में रखा और उसकी आबरू लूटी जिसके चलते वह गर्भवती भी हो गई नाबालिक लड़की की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे आरोपी बहला-फुसलाकर एक किराए के मकान में रखने लगा वह उसके साथ रोज दुष्कर्म किया करता था जिसके चलते वह गर्भवती हो गई जब पीड़िता की सास को यह मालूम हुआ तो उसने काढा पिलाकर उसका गर्भपात भी कराया फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के कथित पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है

Exit mobile version