नगर निगम और बोहरा समाज द्वारा जीरो वेस्ट मटेरियल से बनाये गए उपयोगी वस्तुओं की प्रर्दशनी इंदौर की बोहरा समाज मस्जिद सैफी नगर में जीरो वेस्ट संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया,, इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी और पूर्व महापौर और विधायक श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, संभागयुक्त पवन शर्मा,आयुक्त प्रतिभा पाल मोजूद रहे।इस दौरान बोहरा समाज के द्वारा जीरो वेस्ट के बारे में बताया गया, इस कार्यक्रम में बोहरा समाज के 15 शहरों के प्रतिनिधि ने इंदौर शहर के जीरो वेस्ट मॉडल की जानकारी ली।
संसद शंकर लालवनी ने कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता मिशन जारी किया था ओर सबसे पहले लाल किले से स्वच्छता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की थी तो उस पर कुछ लोगों ने कमेंट किए थे, जिस प्रकार महात्मा गांधी की आज जयंती मनाई जा रही है उसी समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ू से सफाई अभियान की शुरुआत की थी इंदौर चार बार स्वच्छता में नंबर वन आया देश में आज पेंटिंग ग्राउंड में जहां एक समय कचरा हुआ करता था आज वहां गार्डन बन चुका है और वहां आप लोग भोजन कर सकते हैं यह पूरा जनता के सहयोग से ही हो पाया है, सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर के सैफी नगर लोकमान्य नगर ऐसे दो नगर हैं जहां हम सोचते हैं उससे आगे का काम करते हैं। केंद्र सरकार के सचिव इंदौर दौरे पर आए थे तो सैफी नगर ही दिखाया था,,, दिल्ली में भी सैफी नगर की तारीफ होती है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीरो वेस्ट को लेकर आव्हान किया था और आज 16 शहरों के बोरा समाज के पदाधिकारी इस आयोजन में शामिल हुए ओर इंदौर से इसकी शुरुआत कर दी है, इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई पेड़ काटे गए थे लेकिन इंदौर में हरा भरा बनाने के लिए 1 लाख पौधे लगाए गए थे,सांसद ने बताया कि नवाचार में इंदौर सदैव आगे रहता है वाटर प्लस में इंदौर देश में नंबर वन है इस दौरान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी दिखाया गया जिसमें उन्होंने इंदौर की तारीफ की।
