इंदौर में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहा है शहर के दो थाना क्षेत्रों में तेज रफ्तार कार सड़क हादसे का शिकार हो गई जहां एक घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वही आधा दर्जन से भी अधिक लोग घटना में घायल हो गए
दरअसल पहला मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है जहां गोमटगिरी के पास तेज रफ्तार होंडा सिटी कार खड़े ट्रक में जा टकराई हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया गया बताया जा रहा है मृतक यश अपने 4 दोस्तों के साथ गांधीनगर से कलानी नगर की ओर जा रहा था अभी सड़क हादसे का शिकार हो गया
वहीं दूसरी घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र के लव कुश चौराहे की है जहां तेज रफ्तार होंडा कार सामने से आ रहे वाहन टकरा गई हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 5 लोग घायल हो गए वहीं आईसर चालक को भी गंभीर चोट आई है बताया जा रहा है कि कार में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के 2 डॉक्टर युवक और तीन महिला डॉक्टर सवार थे जिन्हें मामूली चोटें आई है सभी घायलों को उपचार के लिए एम वाय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया
