जागरूकता अभियान सम्मान के तहत साइकिल रैली निकाली जिसका उद्देश्य महिला अपराध के प्रति आवाज उठाना एवं सम्मान करना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत महिला सम्मान के प्रति जन-जागृति के विभिन्न कार्यक्रम लगातार आयोजित हो रहे। इसी कड़ी में गुरुवार को 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर के हाईराईज आवासीय परिसर से साईकिल रैली का आयोजन किया गया है। रैली में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, महिलाए ओर बच्चे शामिल हुए।

साइकिल रैली का प्रतिनिधित्व कर रही सेनानी यांग चैन डोलकर भुटिया ने बताया कि प्रदेश सरकार सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान सम्मान के तहत साइकिल रैली आयोजित की गई है जिसका उद्देश्य आम जनता को महिला अपराध के प्रति आवाज उठाने एवं महिलाओं का सम्मान करने के प्रति जागरूक करना है।

सायकिल रैली जिंसी, मल्हारगंज, गौराकुंड, खजुरी बाजार, राजवाड़ा, तिलकपथ, पॉलोग्राउंड, मरीमाता चौराहा होते हुये 15वीं वाहिनी के क्वार्टर गार्ड के पास समाप्त हुई।

Exit mobile version