देवताओ और अमित शाह पर टिप्पणी के आरोप मे हिंद रक्षक संगठन के लोगो ने शो के कॉमेडियन को घसीट कर थाने ले आए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के 56 दुकान क्षेत्र के मुनरो कैफे पर स्टैंड अप कॉमेडियन के कार्यक्रम का शहर के हिंद रक्षक संगठन ने विरोध करते हुए कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और साथ ही ऑर्गेनाइजर को तुकोगंज थाने लेकर आए । हिंद रक्षक संगठन का आरोप है कि मुनव्वर फारुकी सीरियल ऑफेंडर है जो कि पहले भी अपने शो में हिंदू देवी देवताओं का मजाक बना चुका है । और साथ ही गोधरा कांड में मारे गए कारसेवकों के बारे में भी टिप्पणी कर चुका है । इस मामले में उसने केंद्रीय मंत्री अमित शाह का नाम भी घसीटा है । संगठन को इसके कार्यक्रम की जानकारी पहले ही लग गई थी जिसके बाद हमने इसके कार्यक्रम के टिकट खरीदे और उस कार्यक्रम में बैठकर जब उसे सुना तो पाया कि देवी देवताओं और केंद्रीय मंत्री को लेकर वैसे ही मज़ाक कर रहा है जो पहले भी शो में कर चुका है इसी के विरोध में उसे पकड़कर थाने ले कर आए हैं और साथ ही उसके कार्यक्रम का वीडियो पुलिस को सौंपा गया है जिस आधार पर उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की मांग की जा रही है वहीं क्षेत्रीय सीएसपी के मुताबिक मुनरो कैफे के मालिक मुक्तास जैन ने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली थी और साथ ही इस कार्यक्रम में 18 साल से कम बच्चे भी मौजूद थे । देवी देवताओं को लेकर को टिप्पणी की गई है इस मामले में पुलिस वीडियो का परीक्षण करवा रही है जिस पर जांच में दोषी पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version