इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की छत से गिरने से मौत हो गई युवक प्रधानमंत्री आवास योजना के बन रहे मकान पर सुपरवाइजर का काम कर रहा था
इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मल्टी से गिरने से एक युवक की हादसे में मौत हो गई मृतक का नाम प्रशांत कुमार राय बताया जा रहा है जो कि प्रधानमंत्री आवास योजना की बन रही बिल्डिंग पर सुपरवाइजर का काम कर रहा था और कुछ दिन पूर्व भी इंदौर पहुंचा था मृतक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला था और अपने 9 साथियों के साथ इंदौर आया था
