दुबई की तर्ज पर इंदौर में बेली डांस ,आखिर बॉम्बे मेंशन बार को किसने दी अनुमति यह बडा सवाल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में पब माफिया अब दुबई की तर्ज पर शहर के माहौल को खराब करने में जुटा हुआ है C21 मॉल में बने बॉम्बे मेंशन बार मैं कल क्रिसमस पार्टी के दौरान विदेशी लड़की ठुमके लगाते नजर आई देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

मुंबई के एक बड़े स्टार परिवार के द्वारा इंदौर के C21 मॉल के तीसरे माले पर बॉम्बे मेंशन बार नाम से हाल ही में एक बार की शुरुआत हुई है। बार की ओपनिंग के लिए अभिनेता विवेक ओबरॉय इंदौर पहुंचे थे ओपनिंग में शामिल भी हुए थे कुछ ही दिनों में बार की बढ़ती लोकप्रियता के बाद कल जब हमारे रिपोर्टर ने बार की स्थिति देखी तो मानो दुबई व मुम्बई जैसा हाल इंदौर का बन चुका था यहां क्रिसमस पार्टी के दौरान कल बड़ा इवेंट किया गया था पार्टी शाम 7:00 बजे से शुरू हुई थी इस पब में खास बात यह है कि इस पब में बार बालाएं भी बेली डांस करती है इसलिए इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई लेकिन सवाल अब भी वही है कि आखिर इंदौर में इस तरह बेली डांस बार में करने की अनुमति आखिर दी किसने सूत्रों का कहना है कि यहां आधे घंटे बेली डांस होता है और फिर बीच में डीजे शुरू हो जाता है। बार में लगातार जाने वाले कुछ लोगों का कहना है कि उक्त बार मुंबई के बड़े स्टार की पोती का है? हाल ही में मध्यप्रदेश में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है रात 11:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक लगे कर्फ्यू का इंदौर की जनता बखूबी पालन कर रही है लेकिन कुछ पब व बार संचालक अब भी पुलिस प्रशासन और सरकार को चुनौतियां दे रहे हैं।

Exit mobile version