इंदौर – भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर एवं कार्यक्रम के जिला प्रभारी श्रवणसिंह चावड़ा ने बताया कि हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती को जिले में सुशासन दिवस और विभिन्न सेवा कार्य कर मनाया गया, जिसके अंतर्गत जिले का मुख्य कार्यक्रम ब्रह्मवाटिका पैलेस हातोद, इंदौर में कोरोना वारियर्स का सम्मान और अटलजी द्वारा किसानों की महत्वपूर्ण योजना किसान क्रेडिट कार्ड योजना प्राप्त किसानों का सम्मान कर मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और अटलबिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि अटलजी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश को गौरवशाली वैभवशाली और संपन्न बनाने की जो शुरूआत की थी उसी रास्ते पर कदम बढ़ाते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्र को गौरवशाली बना रहे है। आज सारी दुनिया में भारत का डंका बन रहा है और हम गर्व से भर जाते है। जब ब्रिटेन का प्रधानमंत्री मोदी जी को द्वितीय नेता बताते है।
अटलजी ने देश की सुरक्षा के साथ कोई समझोता नहीं किया। देश को समृद्ध और शक्तिशाली बनाने के लिये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और चतुर्भज जैसी कई विकास योजनाओं की शुरूआत की। अटलजी कहते थे, राष्ट्र हमारे के लिये जमीन को टूकड़ा भर नहीं बल्कि जीता जागता राष्ट्र पुरूष है। जब देश की सुरक्षा की बात आई तब, उन्होंने कोई समझोता नहीं किया और अमेरिकी प्रतिबद्धों की परवाह ना करते हुए देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया। अटलजी हमेशा हमारे पद प्रदर्शक रहेंगे। देश और समाज के कल्याण के लिये भारत माता की सेवा के लिये अटलजी की बताये रास्ते पर हमें चलना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामस्वरूप गेहलोद, घनश्याम नारोलिया, श्रवणसिंह चावड़ा, सुनील तिवारी, सुभाष पाटीदार, सत्यनारायण आजाद, कैलाश चौधरी, विरेन्द्र आंजना, सतीश मालवीय, सुनेयना बियाणी, विशाल राठी, रामविलास पटेल, हेमचन्द्र मित्तल, मुकेश जरिया, नरेन्द्र मल्हार सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्रवणसिंह चावड़ा ने किया व आभार नरोत्तम चौधरी ने माना।
