तिलक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई नहीं इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है।
घटना इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र की है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि सर्विस रोड पर एक युवक की लाश पड़ी हुई है मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी शिनाख्त राजेश परमार के रूप में हुई आस-पड़ोस के दुकानदारों द्वारा बताया गया कि यह यहीं आसपास घूमता रहता था संभवत इसकी मौत ठंड लगने के कारण हुई है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
दूसरा मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र का हे यहां के सुमित नगर में रहने वाले भगवान शाह ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली पुलिस के मुताबिक वह गार्ड की नौकरी करता था वह कुछ दिन पूर्व उसका एक्सीडेंट हो गया था जिससे वह चलने में असमर्थ था किसी परेशानी के चलते उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली मृतक के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
