इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में देर रात पिपलिहाना चौराहा के पास पूर्व पार्षद बेटा सड़क हादसे का शिकार हो गया जहा तेज रफ्तार अनियंत्रित हो कर युवक गढ्ढे में जा गिरा सर में गहरे घाव होने के चलते मौत हो गई सुबह पुलिस को जानकारी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवाया है
दरअसल मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र के पिपलियाहाना चौराहे के पास देर रात पूर्व पार्षद आयाज गुड्डू 30 वर्षीय बेटा सड़क हादसे का शिकार हो गया बताया जा रहा है कि देर रात बाइक से अपने घर जा रहा था तभी अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में जा गिरी जिससे मौके पर सर में हुई गंभीर चोट के बाद उसकी मौत हो गई सुबह जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवा है बताया जा रहा है कि मृतक ज़हरान उर्फ साहिल नशे का भी आधी था फ़िलहाल पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
