पिछले दिनों ड्रग्स के साथ पकड़ाई युवती से पूछताछ में कई खुलासे हुए है आरोपी महिला की निशानदेही पर एक आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने मानसी नामक महिला को सौ ग्राम एमडीएमए ड्रग के साथ गिरफ्तार किया था जो कि मुंबई से इंदौर ड्रग्स सप्लाई करने आती थी तब से अब तक युवती ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां दी है पुलिस ने महिला की निशानदेही पर एक आरोपी विशाल कटियार को गिरफ्तार किया है यह महिला का ड्रग पेडलर है जो कि महिला से ड्रग्सलेकर अलग-अलग पब में सप्लाई करता था पूर्व में पकड़ाया आरोपी सागर जैन का यह आरोपी साथी है फिलहाल पुलिस आरोपी से और भी पूछताछ कर रही है जिसमें और भी खुलासे होंगे वह कई आरोपियों की और भी गिरफ्तारी होने की संभावनाएं जताई जा रही है
