इंदौर पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल लोगों को वापस करवा कर, लौटाई उनके चेहरे की मुस्कान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में पुलिस कमिश्नरी लागू हुए अभी कुछ ही दिन हुए जहा पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा 2020 में चोरी हुए मोबाइल को बरामद कर पुनः शिकायतकर्ता को करीब 411 मोबाईल वापस दिए गए इंदौर पुलिस का लगातार प्रयास रहता है कि जो शिकायतें मिल रही है उनका निराकरण तुरंत हो यही कारण है कि इन्दोर क्राइमब्रांच की टीम ने पुलिस द्वरा संचालित सिटीजन काप पर मिली शिकायतों को निपटान कर 411 मोबाइल शिकायकर्ता को लौटाए है जिससे कि शिकायतकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान आ गई और पूलिस के इस सराहनीय काम की प्रशंसा भी की।

इंदौर पुलिस द्वारा संचालित की जा रही सिटीजन कॉप’ एण्ड्रायड फोन एप्लीकेशन पर प्राप्त शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार की जा रही हैं। जहा आज मंगलवार इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा शिकायकर्ताओ को उनके गुम मोबाइल पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में वितरित किये गए । सिटीजन कॉप में गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच की सायबर टीम को वर्ष 2020 व 21 की शिकायतों का निराकरण करते हुए महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है अलग अलग क्षेत्रो से चोरी और घूम हुए मोबाइल फोन को पुलिस ने जब्त कर शिकायतकर्ताओं को वापस किए है पुलिस की मॉने तो यह मोबाइल इंदौर तथा प्रदेश व देश के विभिन्न शहरो में चल रहे थें, जिन्हें पुलिस ने बरामद किया है क्राइम ब्रांच ने शिकायतों के आधार पर कुल 411 मोबाईल फोन जप्त किये गये हैं जिनकी कीमत करोड़ो रूपये बताई जा रही है जो कि 411 मोबाइल अलग अलग कम्पनीयों के हैं।गोरतलम्ब है कि इंदौर शहर में कमिश्नरी लागू होने के बाद 411 मोबाइल शिकायत कर्ताओं को लौटाने का यह पहला मामला है वही पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि सिटीजन काप पर शिकायतों को त्वरित निपटान किया जा रहा है यही कारण है कि पुलिस की सतर्कता से चोरी हुए या गम हुए मोबाइल वापस शिकायतकर्ताओं को मिल रहे है

Exit mobile version