डिप्रेशन के चलते महिला ने सातवीं मंजिल से कूदकर दे दी अपनी जान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अक्सर डिप्रेशन के मरीजों को आत्महत्या करने का ख्याल मन में आता है लेकिन परिजनों की सतर्कता और सुरक्षा के कारण वह कामयाब नहीं हो पाते हैं लेकिन इंदौर के कनाडिया थाने में एक व्यापारी की पत्नी ने डिप्रेशन के कारण घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है।

इंदौर कनाडिया थाना क्षेत्र में रहने वाले कपास व्यापारी राजेश व्यास की पत्नी ने बीती रात मल्टी की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, परिजनों का कहना है कि मृतिका संगीता व्यास विगत कई वर्षों से डिप्रेशन की बीमारी का इलाज करवा रही थी पति राजेश व्यास ने बताया कि निसंतान होने के कारण संगीता व्यास अक्सर परेशान रहती थी और इसी के कारण उन्हें डिप्रेशन की बीमारी हो गई थी शादी को 30 वर्ष हो चुके हैं लेकिन अब तक कोई संतान नहीं हुई है जिसके कारण वह अक्सर आत्महत्या करने का विचार लेकर आती थी लेकिन पति अक्सर उनके साथ ही रहते थे इसलिए कभी वह इस तरह का कदम नहीं उठा पाई थी बीती रात भी वह घर में 2:30 बजे तक जाग रहे थे लेकिन अचानक सुबह जब मल्टी के चौकीदार और अन्य लोगों ने जगा कर कहा कि उनकी पत्नी को चोट आई है तथा दौड़ते हुए नीचे पहुंचे जहां देखा उनकी पत्नी ने मल्टी की छत से छलांग लगा दी है जिसके कारण गंभीर रूप से चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी..

Exit mobile version