GST दर बढ़ाने के विरोध मे कपड़ा व्यापारियों ने पकौड़े तलकर ओर बाजार बंद कर किया अनूठा विरोध प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में कपड़ा व्यापारियों ने केंद्र सरकार द्वारा कपड़े पर जीएसटी दर बढ़ाने के वीरोध में रिटेल गारमेंट एसोसिएशन ने पकौड़े तल कर और सब्जियां बेचकर किया अनूठा विरोध प्रदर्शन। आने वाली 1 जनवरी से केंद्र सरकार द्वारा कपड़े पर 5 % से 12% जी एस टी कर देने से कपड़ा व्यापारी चिंतित है। उनका कहना है कि इस GST बढ़ोतरी से उनका भविष्य खतरे में है और अब आलम यह है कि आने वाले दिनों में सब्जी बेच कर या पकोड़े ताल कर जीवन यापन करना पड़ सकता है।

इंदौर के कपड़ा बाजार में विगत कई हफ्तों से केंद्र द्वारा जीएसटी वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। कपड़ा व्यपारियो का कहना है 12% प्रतिशत जीएसटी बढ़ने से ग्राहक दुकानों तक नहीं आएंगे जिससे पूरे देश का कपड़ा व्यापारी आहत होगा। इसी के विरोध में गुरुवार को रिटेल कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन ने पकौड़े तल कर और सब्जियां बेचकर अपना विरोद जताया ओर कहा कि अब कपड़ा व्यापारियों का भविष्य खतरे में है और ऐसा ही रहा तो हमें पकौड़े तल कर और सब्जियां बेचकर जीवन यापन करना पड़ेगा।

Exit mobile version