ट्रक कटिंग करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर की किशनगंज थाना पुलिस में अंतरराज्य ट्रक कटींग गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक ट्रक व चोरी किये गए करीब 222 सर्वो ऑयल के पैकेट वे एक ट्रक जब्त किए है जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है दरअसल फरियादी कपूर मसीह निवासी पंजाब ने किशनगंज थाने पर रिपोर्ट लिखवाई थी कि उसने अपने आयशर ट्रक क्रमांक डीएल जीसी 6234 में फरीदाबाद हरियाणा से सर्वो आईल के 1506 कार्टून भर कर इन्दौर 18 अक्टूबर को सुबह इन्दौर सर्वो आईल के डिपो केप्स टाउन कालोनी पिगडम्बर में खाली करने हेतु खडी की थी। 21 अक्टूबर की सुबह 5 बजे से 05.30 बजे के बीच में अपने आयशर ट्रक के केबिन में सो रहा था। तभी आयशर हिलने लगी। जब फरियाद नव उठकर बाहर देखा तो आयशर के पीछे किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपना ट्रक मेरे आयशर से चिपकाकर लगा दिया था। मुझे देख कर इस ट्रक का ड्रायवर तथा उसके साथीगण अपने ट्रक को तेजी से भगा कर पीथमपुर तरफ ले गये। मैने अपनी आयशर गाडी को चेक किया तो पाया कि मेरे आयशर ट्रक की सील को कटर से काटकर, आयशर में से कुल 1506 सर्वो आईल के कार्टून में से 328 सर्वो आईल के कार्टून नहीं थे। जो उक्त बदमाशों ने चोरी कर ले गये है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर गुजरात के गोधरा जिले की गैंग के बारे में जानकारी मिली। जिसपर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गुजरात के जिला गोधरा में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी कासम निवासी गोधरा, ओजेफा निवासी गोधरा ओर सुफियान निवासी गोधरा को गिरफ्तार कर चोरी गये सर्वो आईल के कुल 222 कार्टून जप्त किये गये तथा चोरी में प्रयुक्त वाहन ट्रक जीसी 23 वाय 8237 को भी जप्त किया

Exit mobile version