टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में इंदौर के दो क्रिकेट खिलाड़ियो को चुना गया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

देश को भारतीय क्रिकेट टीम का पहला कप्तान (कर्नल सीके नायडू) देने वाले इंदौर शहर के गौरवशाली इतिहास में मंगलवार को एक और अध्याय जुड़ गया। न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर से होने वाली टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में इंदौर के आवेश खान और वेंकटेश अय्यर को चुना गया है। यह पहला मौका है जब भारतीय टीम में एक ही दिन में एक साथ दो इंदौरी क्रिकेटर चुने गए हों। इंदौर के तेज गेंदबाज आवेश खान और वेंकटेश अय्यर को चुना गया lआवेश के घर पर दीपावली की तरह आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया, वहीं वेंकटेश के माता-पिता ने भगवान की पूजा कर खुशी मनाई।उल्लेखनीय है कि दोनों खास दोस्त भी हैं और दोनों ने पिछले महीने यूएई में हुए आईपीएल में प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। तब से ही चयनकर्ताओं की नजरें उन पर थी। आवेश खान इससे पहले भारतीय अंडर-19 टीम का भी हिस्सा रहे हैं। आवेश का टीम में चुना जाना लगभग तय माना जा रहा था, क्योंकि आईपीएल के दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे।यह इंदौर ही नहीं पूरे मप्र के लिए गौरव की बात है दो खिलाड़ी एकसाथ भारतीय टीम में चुने गए है। मै दोनों को बधाई देता हूं। दोनों भारतीय टीम को जीत में अहम भूमिका निभाएंगे।

Exit mobile version