जीआरपी पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली सिगरेट जब्त की जिसकी कीमत 50 लाख से अधिक

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की जीआरपी पुलिस ने बड़ी मात्रा में भोपाल से इंदौर लाई गई नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट जब्त की है । जब्त सिगरेट की कीमत 50 लाख से अधिक की आकी गई है जबकि इसे टैक्स चोरी कर महज 33 हजार की बिल्टी बनाकर इंदौर लाया गया था । अब मामले में उस व्यक्ति को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है जिसके नाम से ये माल इंदौर आया था ।

जीआरपी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिल्ली से भोपाल होते हुए जो ट्रेन इंदौर आ रही है । उसमें बड़ी मात्रा में सिगरेट आई है । सूचना के आधार पर जीआरपी पुलिस ने जब कार्टूनों को चेक किया तो उसमें गोल्ड फ्लैक सिगरेट रखी हुई थी जिसकी कीमत 50 लाख से अधिक थी । इस पार्सल के एवज में महज 33000 की रसीद रेलवे की ओर से कटवाई गई थी । इस तरह टेक्स चोरी कर नकली माल को इंदौर लाया गया था ।

Exit mobile version