जिस रॉड से पीटा, उसे ही प्राइवेट पार्ट में डाला, सामने आया मुंबई की हैवानियत का CCTV फुटेज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

 मुंबई में शुक्रवार को हुई निर्भया जैसी दरिंग्दी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक घटना देर रात 2.30 से 3 बजे के बीच की है। एक फुटेज में आरोपी पीड़िता के साथ बेरहमी करता नजर आ रहा है। दूसरे में देखा जा सकता है कि रेप के बाद आरोपी मौके से फरार हो जाता है।

फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी मोहित चौहान ने महिला के साथ रेप के बाद बुरी तरह से मारपीट की। उसने लोहे की रॉड से भी हमला किया। इसके बाद उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड भी डाली। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को टैंपो में डाला और भाग गया।

15 मिनट बाद वहां से गुजरने वाले किसी शख्स ने महिला को खून से लथपथ बेहोशी की स्थिति में देखा। इसके बाद उसने मुंबई पुलिस को फोन किया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज आरोपी के खिलाफ काफी अहम सबूत हैं।

गौरतलब है कि मुंबई के साकीनाका इलाके में कल दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी। यहां खैरानी रोड पर एक 30 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और रेप के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। महिला को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। महिला की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

- Advertisement -
Exit mobile version