जनरल बिपिन रावत की सुरक्षा में तैनात था एमपी का जवान, M-17 क्रैश में गई जान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

बिपिन रावत के पीएसओ थे सीहोर जिले के रहने वाले जवान जीतेन्द्र कुमार..

सीडीएस बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) का हेलीकाप्टर बुधवार को सुबह तमिलनाडू के पास क्रेश हो गया। हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका समेत 14 लोग थे। हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। बिपिन रावत सेना के M-17 हेलीकॉप्टर में सवार थे। हेलीकाप्टर तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में क्रेश हुआ। बिपिन रावत के साथ जिन लोगों की इस हादसे में जान गई उनमें मध्यप्रदेश का एक जवान भी शामिल था।

*सीहोर के जवान ने ड्यूटी पर गंवाई जान*

सीडीएस विपिन रावत की सुरक्षा में तैनात नायक जीतेन्द्र कुमार की भी इस हादसे में मौत हो गई। जीतेन्द्र कुमार मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के धामनदा गांव के रहने वाले थे और सीडीएस बिपिन रावत के पीएसओ थे। घटना के वक्त वो भी सीडीएस बिपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर में मौजूद थे। जीतेन्द्र की मौत की खबर लगते ही उनके गांव में मातम का माहौल है। जीतेन्द्र कुमार के पिता का नाम शिवराज वर्मा और मां का नाम धापी बाई है। जीतेन्द्र दो भाई व दो बहनें हैं । उनका एक साल का बेटा भी है।

- Advertisement -
Exit mobile version