छेड़खानी से तंग आकर नाबालिग ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट से उड़ी प्रशासन की नींद

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

लखनऊः उत्तर प्रदेश में एक किशेरी ने छेड़खानी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी है। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिससे शासन-प्रशासन की नींद उड़ गई है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वली 15 वर्षीय किशोरी को कुछ युवक परेशान करते थे। इसको लेकर वह बहुत परेशान रहती थी। मंगलवार रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। सुबह देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने जाकर देखा। कमरे में वह पंखे से लटकी हुई थी।

परिजनों को मौके से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए रुस्तम को जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि ‘मेरी मौत का जिम्मेदार रुस्तम है, उसने मेरे साथ बहुत गलत काम किया है। पापा आप मेरी मौत का बदला उस्से जरूर लरजिएगा।‘

इस मामले में मड़ियाहूं के क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि 25 अगस्त को 15 -16 साल की युवती ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसमें उसके पिता द्वारा थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 83/ 2021 धारा 354 ,306 , 7/8 पास्को एक्ट पंजीकृत कराया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

- Advertisement -

वहीं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह के मुताबिक, किशोरी के पिता द्वारा तीन व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी गई है, जिस पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दर्ज एफआइआर के आधार पर दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version