दो शातिर महिलाओं ने हाथ की सफाई दिखाते हुए बैग में रखे सोने के आभूषण चुराए घटना सीसीटीवी में कैद

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सोने चांदी की दुकान में दो शातिर महिलाओं ने हाथ की सफाई दिखाते हुए बैग में रखे सोने के आभूषण चुरा लिए। बुजुर्ग दंपति की शिकायत पर सराफा थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की तलाश शुरू की।

घटना बुधवार की है, दरअसल गोपुर काॅलोनी में रहने वाले बद्रीलाल चैहान अपनी पत्नी गंगाबाई के साथ ही पुरानी ज्वेलरी को रिपेयर कराने सराफा आए थे। आभूषण रिपेयर कराने के बाद बुजुर्ग दंपति नए आभूषण खरीदने के एक अन्य सराफा दुकान में गए, जहां पास में बैठी दो महिलाओं ने बुजुर्ग महिला के बैग में रखे सोने के आभूषण चुरा लिए। कुछ देर बाद जब महिला को घटना की जानकारी लगी, तो उन्होने सराफा थाने में शिकायत की। हालांकि दोनों महिलाए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई।

सराफा थाना प्रभारी सुनील शर्मा के अनुसार वारदात को अंजाम देने वाली महिलाओं की एक अन्य साथी दुकान के बाहर खड़ी हुई थी। शातिर महिलाओं ने बुजुर्ग दंपति का पीछा भी किया। जिसके भी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले है।

Exit mobile version