चंद्रकला:2021 के पहले पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ ही दुनिया ने देखा सुपर मून और ब्लड मून; 6 साल में पहली बार ऐसा हुआ

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
दिल्ली एयरपोर्ट के नजदीक यह फोटो वरिष्ठ पत्रकार सुमन दुबे ने ली। सुपर मून के सामने से गुजरते प्लेन को उन्होंने कैमरे में कैद कर लिया।

इस साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण बुधवार को हुआ। खास बात ये रही बुधवार को ही अपने परिक्रमा पथ में चांद पृथ्वी के सबसे नजदीक रहा। यानी पूर्ण चंद्रग्रहण का ब्लड मून 7% बड़े और 14% चमकीले सुपर मून के अवतार में दिखा। छह साल बाद ऐसा संयोग बना कि ब्लड मून और सुपर मून एक साथ दिखे।

हालांकि भारत में पूर्ण चंद्रग्रहण तो नहीं दिखा, लेकिन पूर्वोत्तर सहित कुछ हिस्सों में आंशिक ग्रहण दिखा। देश के बाकी हिस्सों में ग्रहण की आंशिक छाया की वजह से सुपर मून पूरा लाल न दिखकर पीले रंग का दिखा।

सुपरमून की शर्त है कि चांद पृथ्वी के सबसे नजदीक हो और दूसरी उस दिन पूर्णिमा भी हो। वैसे तो चांद का न आकार बदलता है और न ही चमक, पर धरती के पास होने से हमें ऐसा आभास होता है। दरअसल चांद, पृथ्वी के आस पास अंडाकार रेखा में चक्कर लगाता है। इस वजह से कई बार यह पृथ्वी के काफी नजदीक आ जाता है। इससे हमें उसका आकार सामान्य से बड़ा दिखता है।

Exit mobile version