मिल्खा सिंह की पत्नी भी संक्रमित:कुक के बीमार होने के बाद पॉजिटिव हुए थे फ्लाइंग सिख, ICU से बाहर आए; दोनों पति- पत्नी अस्पताल के एक ही कमरे में भर्ती

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
ओलंपियन मिल्खा सिंह की मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह भारतीय महिला वॉलीबाल टीम की पूर्व कप्तान हैं। -फाइल फोटो

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर स्टार ओलंपियन एथलीट मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी निर्मल सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल मिल्खा सिंह की हालात स्थिर है। उन्हें ICU से प्राइवेट वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। उनकी पत्नी की भी रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। उन्हें निमोनिया की शिकायत होने के बाद भर्ती किया गया था। अस्पताल के मुताबिक, दोनों को एक ही कमरे में भर्ती किया गया है।

अमेरिका से डॉक्टर बेटी पहुंची चंडीगढ़
मिल्खा सिंह के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनकी अमेरिका में रहने वाली बेटी मोना सिंह बुधवार को चंडीगढ़ लौट आई हैं। मोना अमेरिका में डॉक्टर हैं। मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह भी उनकी बीमार होने की सूचना पर दुबई से शनिवार को वापस आ गए थे।

मिल्खा सिंह के घर का कुक हुआ था पहले पॉजिटिव
पिछले गुरुवार 20 मई को मिल्खा सिंह के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर आई थी। इस पर उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह ने बताया था कि उनके घर का एक कुक जो किशनगढ़ में रहता है। उसे बुखार आने के बाद घर भेज दिया गया था। उसके बाद ही मिल्खा सिंह का टेस्ट किया गया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मिल्खा सिंह ने कहा था कि वे पूरी तरह से फिट है। बाद में उनकी तबीयत खराब होने के बाद फोर्टिस अस्पताल में सोमवार को भर्ती करवाया गया था।

Exit mobile version