घर मे हाईटेक सुरक्षा के बावजूद हुई 2 लाख को चोरी आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक हाईटेक चोरी का मामला सामने आया है इसमें फरियादी के घर से 2 लाख और रुपए की चोरी की घटना हुई है इस पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

हाईटेक चोरी की घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमितेश नगर में घटित हुई है पुलिस के मुताबिक अमितेश नगर के रहने वाले व्यापारी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका घर पूरी तरह से हाईटेक है हर दरवाजे पर पासवर्ड लगा हुआ है पासवर्ड डालने के बाद ही दरवाजा ओपन होता है उसके बावजूद भी उनके घर से ₹200000 नगद की चोरी हुई है फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया उसकी जांच शुरू की तो चौंकाने वाला मामला सामने आया पुलिस के मुताबिक जब घर की चेकिंग की गई तो हर दरवाजे पर उन्हें पासवर्ड मिला बिना पासवर्ड के कोई भी अंदर नहीं जा सकता पुलिस ने शंका कोई घर का व्यक्ति होने की ही जताई थी चुकी पासवर्ड घर के व्यक्तियों के अलावा कोई नहीं जानता था जब सीसीटीवी खंगाले गए तो एक नाबालिक अंदर आता दिख रहा है जोकि फरियादी के बेटे का ही नाबालिक मित्र है जो घर में आता जाता रहता था और उसे घर के सारे पासवर्ड भी पता थे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब नाबालिक को पकड़ा गया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया नाबालिक ने बताया कि उसके खराब मोबाइल को सुधारने के लिए उसने यह चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

Exit mobile version