युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या युवक करता था चूड़ी बेचने का काम

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में आत्महत्याओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं ऐसा ही मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली दरअसल एरोड्रम क्षेत्र का रहने वाला युवक हर्ष जाधव चूड़ी बेचने का काम करता है जोकि घर से ही कुछ जहरीला पदार्थ खाकर निकला था जो अचानक चंदन नगर थाना क्षेत्र के सिरपुर रोड पर अचानक से गिर पड़ा जिसकी सूचना राहगीरों द्वारा थाने को दी गई जिसे इलाज हेतु इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया परिजन के मुताबिक हर्ष द्वारा कुछ जहरीला पदार्थ खाया गया था अब हर्ष ने यह कदम क्यों उठाया इस बात की जांच पुलिस कर रही है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है

Exit mobile version