गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा इंदौर में,और इधर शहर में सामने आई ये सनसनीखेज घटना

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एक तरफ जहां मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा के दो दिवसीय दौरे के लिए शहर में आए हुए थे,जिसके चलते शहर में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए,वही इसी बीच इंदौर में हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई,जहां अज्ञात बदमाशों ने एक सुरक्षा गार्ड की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री और इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा बुधवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर इंदौर आए हुए थे,जिसके चलते शहर में पुलिस द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इसी बीच बाणगंगा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई,जहां एलएनसीटी कॉलेज की सुरक्षा में तैनात 64 वर्षीय तिलक सिंह नरवरिया की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचीं पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरु कर दी है। वही मृतक तिलक सिंह नरवारिया के मकान मालिक ने बताया की उनका किसी से कोई विवाद नहीं था।

गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा के इंदौर में होने के बाद भी हुई हत्याकांड की घटना से जहां पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया,वही पुलिस द्वारा अब जल्द ही अंधेकत्ल का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

Exit mobile version