गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं कोरोना के चलते नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में कुछ परिवर्तन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
गणतंत्र दिवस की  तैयारियां शुरू कोरोना के चलते नेहरू स्टेडियम में आयोजित समारोह में कुछ परिवर्तन

इंदौर में भी इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं लेकिन हर बार से इस बार गणतंत्र दिवस समारोह कुछ अलग रहेगा कोरोना संक्रमण काल के चलते इसमें कुछ परिवर्तन किए गए हैं

पूरे देश में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं इंदौर की बात करें तो इंदौर में भी इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं इस बार का मुख्य समारोह इंदौर के नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा कोरोना संक्रमण के चलते इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में कुछ परिवर्तन किए गए हैं इस बार परेड में एनसीसी और एन एस एस की टुकड़िया शामिल नहीं होंगी संक्रमण के चलते इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में सशस्त्र बलों की टुकड़ी ही सम्मिलित होंगी जिनमें जिला पुलिस बल, ट्रैफिक, होमगार्ड, एसएएफ, बीएसएफ ,कि कुल 9 प्लाटून परेड में शामिल हो पाएंगे और परेड में शामिल होने वाले अधिकारी और जवानों को कोविड-19 के नियम का पालन करवाया जाएगा

इस बार की 26 जनवरी परेड के परेड का नेतृत्व अजीत सिंह चौहान करेंगे साथ ही इस कार्यक्रम को देखने आने वाले सभी दर्शकों को भी मास्क पहनकर ही प्रवेश दिया जाएगा

Exit mobile version