गणतंत्र दिवस के मोके पर इंदौर ने किया इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

गणतंत्र दिवस पर्व पर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ने अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहनों और चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ किया है, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर इलेक्ट्रिक कारों का चलन अब नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है इसमें बिजली कंपनी इंदौर ने दो कदम आगे बढ़कर इलेक्ट्रिक वाहनों एवं चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत कर अपने को समय के साथ बताने की भरसक प्रयास किया है।

दौर बदल रहा है पेट्रोल वाहनों से अब लोग इलेक्ट्रिक वाहनों पर शिफ्ट हो रहे हैं एक तो पर्यावरण की दृष्टि से यह प्रदूषण कम करते हैं वही लगातार बढ़ती पेट्रोल डीजल की कीमतों इलेक्ट्रिक वाहनों का खर्च प्रति किलोमीटर कम होता है, इंदौर में बिजली कंपनी के पीआरओ अवधेश शर्मा ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिजली कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआत की है वही एमडी अमित तोमर सीएमडी संतोष टैगोर आदि वरिष्ठ अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक कार चार्जिंग स्टेशन का भी शुभारंभ पोलो ग्राउंड स्थित बिजली कंपनी मुख्यालय पर किया।

Exit mobile version