खुलासा फ़र्स्ट अखबार और महाकाल सेना के फलाहारी प्रसाद वितरण के पंडाल पर प्रशासन-पुलिस और नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य लक्ष्मणसिंह गौड़ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा को लिखा पत्र। पत्र में लिखा कि इस प्रकार की घटनाओं से आमजन का सरकार व भारतीय जनता पार्टी संगठन के प्रति घटता है विश्वास।
पूरा मामला 14 अक्टूबर को रात 9:00 बजे का है जब इंदौर का जिला प्रशासन व नगर निगम 4 थानों का बल लेकर नवरात्रि के प्रसाद को बांटने से रोकने के लिए इस तरह आया मानो जैसे जाने कौन से अवैध काम को पकड़ने के लिए आया हो , चार थानों का बल और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी और नगर निगम के अधिकारी पूरे दलबल के साथ आए और प्रसादी बांट रहे कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी भी की व टेंट व तखत को उखड़वा दिया व उनकी करतूत सामने ना आए इसलिए इस पूरे मामले की महाकाल सेना के कार्यकर्ताओं को फोटो तक ना लेने दी , इस पूरे मामले ने हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को भी आहत किया है
