पिछले दिनों सनावद जिला खरगोन में हुई व्यापारी की हत्या में देपालपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल व 1 किलो से अधिक सोना पुलिस ने बरामद कर लिया है।
घटना खरगोन जिला के सनावद की है दरअसल कस्बा सनावद के रहने वाले स्वर्ण व्यापारी के ईबआदुल्लाहक को दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारकर लाखों रुपए का सोना लूट कर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था जिसमें व्यापारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी उसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी इसी बीच देपालपुर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की सनावद सोना लूट कांड का संदिग्ध आरोपी बेटमा मार्ग पर बेग लिए किसी का इंतजार करना कर रहा है उसी दौरान पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर बैग में रखा 1 किलो से अधिक सोने का माल पुलिस को बरामद हुआ पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनोज और मांगीलाल निवासी रतलाम बताया यह भी उसने स्वीकार किया कि उक्त हत्या व लूट की वारदात को अंजाम उसने व उसके एक साथी ने मिल कर दिया था पुलिस ने पत्रकारों से चर्चा में यह भी बताया कि जिस वक्त इसको गिरफ्तार किया जा रहा था उस समय आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी पर भी फायरिंग की गई थी जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई फिलहाल पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर सारा माल बरामद कर लिया है जिसमें 1 किलो से अधिक के सोने के गहने जिसकी कीमत 92 लाख व एक पिस्टल दो जिंदा कारतूस पुलिस को बरामद हुए हैं आरोपी पर पूर्व में भी हत्या का एक प्रकरण दर्ज है।
