खजराना थाना पुलिस ने 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने नशा करने वाले एक बदमाश को पकड़ने में सफलता मिली है। आरोपी खुद भी नशा बेचता है। आरोपी से पुलिस ने 10 ग्राम ब्राउन शुगर जप्त की हे जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है।दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टार चौराहा के पास स्थित खाली मैदान में अंशुल बुंदेला निवासी सोलंकी नगर ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में खड़ा है। सुचना पर पुलिस ने एक टीम बनाकर आरोपी की घेराबंदी की और उसे पकड़कर थाने लाया गया।आरोपी अंशुल की तलशी ली तो उसके पास से 10 ग्राम बाउन शुगर मिली है, जिसे वह लोगों को बेचता था। उसने मंदसौर और नीमच इलाके से इसे लाना बताया है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उसने बताया कि वह छात्रों के साथ इलाके के बदमाश को इसे सप्लाई करता है।

Exit mobile version