खजराना थाना क्षेत्र में प्रेमी जोड़े से लूटपाट करने वाले दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सुनसान इलाके में प्रेमी जोड़ों के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्य पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश आरोपी से सोने की चेन और अंगूठी बरामद

खजराना थाना क्षेत्र के आसपास सुनसान इलाकों में कई बार प्रेमी जोड़ों परिजनों के डर से ऐसे सुनसान इलाकों में जाकर बैठ जाते हैं जिसका फायदा उठाकर ऐसे बदमाश आए दिन लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे कई बार घबराए फरियादी परिवार के डर से थाने तक शिकायत भी नहीं करने पहुंचते थे ऐसे में बेखौफ बदमाश चाकू की नोक पर इन प्रेमी जोड़ों के साथ वारदातों को अंजाम देते थे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह के दो सदस्यों को अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपी नासिर ऒर सुल्तान पिछले दिनों एक प्रेमी जोड़े के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था पुलिस गिरफ्त में आए दोनों ही बदमाशों से फिलहाल पूछताछ पुलिस कर रही है आरोपियों के कब्जे से सोने की चेन और अंगूठी पुलिस ने बरामद की है बताया जा रहा है कि जल्दी अमीर होने के सपने देख बदमाशों ने अपराधों की दुनिया में कदम रख दिया और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने लगे ।

Exit mobile version