खजराना थाना क्षेत्र में एक पब में महिला से की छेड़छाड़ पुलिस ने किया केस दर्ज।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के खजराना पुलिस ने बत्तीस साल की महिला की रिपोर्ट पर गोलू ठाकुर के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया है ।

दअरसल खजराना पुलिस के जांच अधिकारी ने सोमवार दोपहर बताया के रेडिसन होटल चौराहे पर सोशल पब एंड रेस्टोरेंट है, जहां महिला और उसका पति वहां गए थे, तभी शौचालय के पास गोलू ने महिला के साथ हरकत की और विरोध करने पर धमकाते हुए वीडियो बनाने लगा। जब महिला ने शोर मचाया, तो दूसरे लोग आए और मुलजिम को पकड़ लिया । पुलिस ने पब के लखन घुगले, मानस बंसल के खिलाफ भी 188 का केस दर्ज किया है। बिना अनुमति के लोगों को इकट्ठा किया था और खाना खिलाया जा रहा था।

Exit mobile version