मध्य प्रदेश के दौरे पर केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक द्वारा इंदौर में स्थित इंडेक्स मेडिकल कॉलेज का दौरा किया गया और मरीजों से स्वास्थ्य संबंधित चर्चाओं के साथ ही हॉस्पिटल स्टाफ से कई विषयों पर चर्चा कर हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया…।
बता दे पिछले दिनों महामारी के दौर में हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमरा ती हुई नजर आई थी इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक द्वारा मध्य प्रदेश दौरे पर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है जिसको लेकर वह इंदौर के सबसे स्मार्ट और स्वास्थ्य सुविधाओं में अच्छा परिणाम देने वाले इंडेक्स मेडिकल कॉलेज का दौरा किया गया यहां पर एमबीबीएस सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधित एजुकेशन प्राप्त कर रहे छात्रों से भविष्य में स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई तो वही हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रहे मरीजों से स्वास्थ्य के विषय में भी चर्चा की गई
इस मौके पर उनका कहना था कि स्वास्थ्य सुविधा है भारत सरकार में काफी बढ़ी है और आने वाले दिनों में इन सुविधाओं को और हाईटेक किया जाएगा
