केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप इंदौर में प्रशासन ने शहर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए एक अभियान का मसौदा तैयार किया है… बुधवार को इसी मसले पर सांसद शंकर लालवानी,कलेक्टर मनीष सिंह और निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल के साथ ही डीआईजी मनीष कपूरिया की मौजूदगी में अहम बैठक आयोजित की गई …बैठक में तय किया गया कि ऐसे गिरोह जो माफिया का रूप धारण कर बच्चों को भिक्षावृत्ति के धंधे में धकेलने के साथ ही भिक्षावृत्ति को बढ़ावा दे रहे है,उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
वियो- इंदौर शहर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए जिला ,नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है… भिक्षुक मुक्त शहर बनाने की दिशा में कदम उठाये जाने के उद्देश्य से मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई.. बैठक में सांसद शंकर लालवानी ,कलेक्टर मनीष सिंह और निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल के साथ ही डीआईजी मनीष कपूरिया शामिल हुए… बैठक में भिक्षावृत्ति के खिलाफ अभियान चला रहे कई एनजीओ के पदाधिकारी भी मौजूद थे …बैठक में तय किया गया कि ऐसे गिरोह और माफिया जो छोटे बच्चों सहित कई लोगों को भिक्षावृत्ति के धंधे में धकेल कर अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर रहे हैं …उनके खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा.. डीआईजी मनीष कपूरिया ने बताया कि भिक्षावृत्ति की आड़ में नशाखोरी सहित असामाजिक गतिविधियों को भी अंजाम दिया जा रहा है …जिसको लेकर सख्ती बरती जाएगी …हालांकि डीआईजी मनीष कपूरिया ने यह भी स्पष्ट किया कि इस अभियान के दौरान भिक्षुकों की मदद की जाएगी.. साथ ही साथ उनकी काउंसलिंग कर उन्हें भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा ।
