किसान के घर में डकैती, दराता-फालिया लेकर घुसे बदमाश नकदी-जेवर लेकर फरार,

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों का आतंक जारी है। ताजा मामला तेजाजी नगर पुलिस थाने का है,जहां हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। और मौके से सोने-चांदी के आभूषण सहित 20 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है की पीड़ित परिवार अपने बेटी की शादी की तैयारी करने में जुटा था।

दरअसल घटना तीन इमली गोया कैलोद तेजाजी नगर निवासी राधेश्याम गिरवाल के घर में रविवार रात करीब ढाई बजे की है। गिरवाल ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी गौरी, बेटी बबली और बेटे रामेश्वर के साथ घर में सो रहे थे। अचानक सात बदमाश घर में दाखिल हुए और मारपीट शुरू कर दी। फरियादी महिला गोरी का कहना है कि बदमाशों के पास दराता, फालिया व डंडे थे। आरोपियों ने हत्या की धमकी दी और घर में रखे जेवर व करीब 20 हजार नकदी लूटकर फरार हो गए।

फिलहाल फरियादी की शिकायत पर तेजाजी नगर पुलिस ने मामला दर्जकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Exit mobile version