किसान कानून के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निकाली ट्रैक्टर रैली व की आमसभा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
किसान कानून के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निकाली ट्रैक्टर रैली व की आमसभा

किसान विरोधी कानून पर केंद्र सरकार पर हल्ला बोलने के लिए पूर्व सीएम व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ देपालपुर पहुंचे जहां पर कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया इंदौर से भी किसान भाइयों के साथ ट्रैक्टर लेकर कई नेता पहुंचे पूर्व cm कमलनाथ ने देपालपुर पहुंचकर श्री 24 अवतार भगवान के दर्शन करें इसके बाद वह ट्रैक्टर रैली के रूप में इंदौर रोड स्थित श्री जगदीश पटेल वेयरहाउस पर पहुचे जहाँ आमसभा को संबोधित कीया गया

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री जीतू पटवारी विधायक संजय शुक्ला , पूर्व पार्षद सोनिया शुक्ला , सम्भवी शुक्ला सहित इंदौर व मालवा निमाड़ के कांग्रेस नेता शामिल हुए

ट्रैक्टर रैली में बड़ी संख्या में ट्रक्टरों के साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे
साथ ही 15 हजार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं कि भोजन की व्यवस्था विधायक संजय शुक्ला द्वारा देपालपुर में रखी गयी
ट्रैक्टर रैली का स्वागत करने में देपालपुर क्षेत्र के कई नेताओं ने मंच लगाए हैं तथा पूरे देपालपुर को पोस्टर बैनरों से पटा रखा था ।
ट्रैक्टर रैली व आमसभा को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस विभाग ने भी चाक चौबंद व्यवस्था की थी

Exit mobile version