हर साल की तरह इस साल भी गणतंत्र दिवस के मौके पर केदियो को मिली आजादी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में उत्सव की धूम रहेगी। इसी कड़ी में इंदौर के जिला और सेंट्रल जेल परिसर में भी हर वर्ष की तरह  झंडा वंदन किया जाएगा। हालांकि कोरोना काल ने इस साल उत्सव की खुशियों को कम कर दिया है।

गौरतलब है कि प्रशासन के अनुसार कोरोना को देखते हुए कैदियों को सोश्यल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाएगा.. वही हर वर्ष की तरह इस बर्ष भी करीब 24 केदियो को रिहाई दी गई। ये वो कैदी है जिन्होंने हत्या व जघन्य अपराधों को अंजाम दिया था। जो कि कोई बीस वर्षों से सजा काट रहे थे तो कोई कैदी बाईस वर्षों से सजा काट रहे थे।

दरअसल शासन के परिपत्र अनुसार इस वर्ष 24 केदियो को चिन्हित किया गया था। जिसमें 21 केंद्रीय जेल और 3 जिला जेल से रिहाई होगी। जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया केदियो को इनकी अच्छे चाल चलन के कारण केंद्रीय जेल और जिला जेल से रिहा किया जाएगा।

गौरतलब है कि जिला और केंद्रीय जेल से पैरोल पर गए,कैदियों को कोरोना की जांच के बाद जेल में रखा जाएगा।

- Advertisement -
Exit mobile version