कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने सोमवार को बड़ा गणपति मार्ग का दौरा किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने सोमवार को बड़ा गणपति मार्ग का दौरा किया । इस सड़क का चौड़ीकरण करने के लिए नगर निगम के द्वारा जो निशान लगाया गए हैं, उन्हें देखेंगे तथा जिन लोगों के निर्माण टूट रहे हैं उनसे सीधी बात की।

विधायक शुक्ला ने बताया कि इंदौर नगर निगम के द्वारा 2 वर्ष पूर्व 2019 में इस सड़क के निर्माण का काम हाथ में लिया गया था । उस समय सड़क के चौड़ीकरण के लिए नपती करने का काम कर लिया गया था । इसके बाद सड़क का निर्माण शुरू होना था लेकिन नगर निगम के द्वारा इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया । अब अचानक ही एक बार फिर नगर निगम को इस सड़क की याद आ गई है। पिछले कुछ दिनों से निगम के अधिकारियों के द्वारा इस सड़क पर दौरा करते हुए सेंट्रल लाइन से नपति कर लोगों के घरों और दुकानों में तोडफोड के लिए निशान लगाने का काम किया गया है।

बड़ा गणपति चौराहा से विधायक शुक्ला के द्वारा साथियों के साथ इस सड़क का दौरा शुरू किया हुआ। इस दौरे के दौरान एक तरफ जहां नगर निगम द्वारा लगाए गए तोड़फोड़ के निशानों को देखा जाएगा, तो वहीं दूसरी तरफ इस तोड़फोड़ से प्रभावित हो रहे नागरिकों और व्यापारियों से सीधी बात भी की ।

शुक्ला ने बताया कि इस बातचीत के माध्यम से इन नागरिकों की समस्या को जानने की कोशिश की गई । इन नागरिकों मैं सेंटर लाइन को लेकर कोई शिकायत तो नहीं है, यह भी देखा गया। इसके पश्चात नागरिकों से मिले फीडबैक को लेकर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल से बातचीत कर सभी मुद्दों को उनके सामने रखा जाएगा।
वहीं स्थानीय निवासियों का कहना है कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर सभी लोग एकजुट है और जल्द से जल्द सड़क का निर्माण हो इसको लेकर खुद ही अतिक्रमण हटा रहे हैं।

- Advertisement -
Exit mobile version