इंदौर में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला द्वारा अपने विधानसभा के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वृद्धजनों का हर सप्ताह सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। विधानसभा के सभी 17 वार्डो में यह आयोजन होगा। जिसकी शुरुआत आज रविवार को कर दिया गया।
दरअसल, विधानसभा एक के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने अपने विधानसभा में सक्रियता बढ़ा दी है। शुक्ला अपने इलाके में अलग अलग स्थानों पर जाकर न केवल चाय पर चर्चा कर रहे बल्कि जनता से मिलकर उनकी परेशानियां भी जान रहे है। इसी के साथ उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता व वरिष्ठजनों का सम्मान कार्यक्रम भी शुरू कर दिया है। विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि हर रविवार की सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। हर सप्ताह अलग अलग वार्ड में होगा। गौरतलब है कि विधायक शुक्ला पूर्व में हर वार्ड में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर भोज का आयोजन भी कर चुके है। वहीं कांग्रेस के द्वारा शुक्ला को उन्हें आधिकारिक तौर पर इंदौर से अपना महापौर का प्रत्याशी घोषित किया गया है, वहीं कोरोना की कम होती रफ्तार के बीच, बढ़ रही निकाय चुनाव की सरगर्मियां के मद्देनजर इस आयोजन को चुनावी समीकरण से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
