कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया ने कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में झाबुआ रतलाम संसदीय क्षेत्र के सांसद गुमान सिंह डामोर के बारे में कई अनर्गल बातें करें उन्होंने 600 करोड़ के कथित भ्रष्टाचार के मामले में सांसद डामोर की लिप्तता को लेकर अलीराजपुर कोर्ट में दायर मामले का जिक्र करते हुए डामोर पर सीधा आरोप लगाया
भूरिया ने कहा कि जब यह सरकारी नौकरी करते थे बाबू गिरि करते थे मेरे सामने हाथ जोड़कर खड़े रहते थे उन्होंने अपने भाषण में डामोर को डाकू भी कहा कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार को 600 करोड़ का चूना लगाने वाले को भाजपा सरकार बचा रही है उन्होंने भाजपा सांसद गुमान सिंह डामोर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कागजो पर हैंडपंप खोद दिए हैं और नल जल योजना के करोड़ों रुपए खा गया
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस द्वारा शहर के एक निजी गार्डन में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए भूरिया ने कहा कि फ्लोरोसिस निवारण के लिए झाबुआ – अलीराजपुर के लिए 600 करोड़ रुपए मंजूर हुए थे इन जिलों में नल जल योजना शुरू की जानी थी ताकि लोग स्वच्छ पानी पिये | लेकिन गुमान सिंह डामोर उसका भी दलाल निकला वह नौकरी करते करते हेडपंप कागज पर खोदता था और सारा पैसा निकाल लेता था 600 करोड़ रुपए हैंडपंप के भी निकाल लिए
