मुंबई आगर बाईपास पर हुआ भीषण हादसा खड़े ट्रक में कंटेनर जा टकराया ड्राइवर की हालत गंभीर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मुंबई आगरा बाईपास पर देर रात भीषण सड़क हादसा सामने आया है जहां खड़े ट्रक में एक कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे कंटेनर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया हादसे के दौरान कंटेनर में मौजूद ड्राइवर को काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने केबिन से क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया जिसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल मामला देर रात कनाडिया थाना क्षेत्र मुंबई आगरा हाईवे पर एक खड़े ट्रक में कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी इस घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कंटेनर आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और ड्राइवर उस में फंसा हुआ है तत्काल क्रेन को बुलाया गया लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकार ड्राइवर को गंभीर हालत में बाहर निकालकर उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया फिलहाल ड्राइवर की हालत काफी नाजुक बनी हुई है वही घायल ड्राइवर की पहचान शिव कुमार निवासी बरेली के रूप में हुई है।

Exit mobile version