कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने लिया हिरासत में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदोर के मधुमिलन चौराहे पर पेट्रोल, डीजल ओर रसोई गैस के दामों में हुई मूल्यवृद्धि का विरोध करने पहुँचे युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया दअरसल युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता महंगाई के विरोध में मधुमिलन चौराहे पर प्रदर्शन करने वाले थे लेकिन इसकी सूचना मिलते ही पहले से भारी पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया था और जैसे ही युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता वहां पहुँचे पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया इस दौरान पुलिस और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए और उनके बीच धक्कामुक्की के साथ ही झूमाझटकी भी हुई प्रदर्शन के लिए अड़े युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बलपूर्वक हटाते हुए हिरासत में लेकर जेल भेज दिया युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मारपीट करने और गालीगलौज करने का भी आरोप लगाया वही प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता बिना अनुमति प्रदर्शन कर रहे थे इसलिए इन पर कार्यवाही की गई है

रमीज खान, शहर अध्यक्ष युवक कांग्रेस 

मनीष सिंह सिकरवार, एसडीएम

Exit mobile version