एयरपोर्ट पर मोदी का स्वागत:अलग-अलग राज्यों से लोग पारंपरिक परिधान और वाद्य यंत्रों के साथ पंहुचे, नड्डा बोले- पीएम के नेतृत्व में दुनिया भारत को अलग तरह से देखती है

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से वापस भारत पहुंचने पर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को देश भर के राज्यों से आए बैंड , लोक गीत पर नाचते,गाते और झूमते भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कई केंद्रीय मंत्री, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, प्रदेश के पदाधिकारी समेत कई नेता और कार्यकर्ता देश के अलग अलग राज्यों से लोग पारंपरिक परिधान और वाद्य यंत्रों के साथ एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।

बाइडेन के साथ पीएम मोदी की दोस्ती नई नहीं है, उनका पुराना रिश्ता
पीएम के आगमन पर आईजीआई एयरर्पोट पर आयोजित समारोह में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी की 5 दिवसीय अमेरिका यात्रा यह साबित करती है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत को अलग तरह से देखती है। उन्होंने कहा कि करोड़ों भारतीयों की ओर से, हम उनका वापस स्वागत करते हैं। नड्डा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ पीएम मोदी की दोस्ती नई नहीं है, उनका पुराना रिश्ता है। नड्डा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी यही बात दोहराई।

कोरोना काल में एशिया के बाहर पीएम का पहला दौरा
नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और सभी की भागीदारी से समाधान कैसे लाया जा सकता है, इस पर चर्चा के साथ भारत को एक वैश्विक देश रूप में स्थापित किया है। कोरोना काल में एशिया के बाहर पीएम का पहला दौरा था। दुनिया में हिंदुस्तान के रिश्तों को नई शुरुआत लेकर आया है।

Exit mobile version