एमआईजी थाना क्षेत्र मे एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के छोटी खजरानी में रहने वाले एक व्यक्ति ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल इंदौर के एमआइजी थाना क्षेत्र के छोटी खजरानी क्षेत्र में रहने वाले मृतक हेमराज ने अपने घर के बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक मजदूरी का काम करता था। आए दिन पारिवारिक विवाद होने के कारण उसने संभवत इस तरह का कदम उठाया है।

Exit mobile version