अक्सर पुलिस पर आरोप लगाए जाते हैं कि घटना होने के बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है लेकिन इंदौर की जुनी इंदौर थाना पुलिस के सिपाहियों ने इस आरोप को निराधार साबित कर दिया है। क्योंकि जूनी इंदौर थाना पुलिस के सतर्क जवानों द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एटीएम में चोरी होने से पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जुनी इंदौर थाना पुलिस की सतर्कता का एक जीता जागता उदाहरण सामने आया है। जहां इंदौर की ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन मैं चोरी करने के लिए पहुंचे दो बदमाशों को पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गिरफ्तार कर लिया है दरअसल आरोपी राम लाला और शाहरुख खान एटीएम से पैसा निकालने की फिराक में रेकी करते हुए एटीएम मशीन आधे से ज्यादा काट चुके थे वहीं पुलिस टीम के जवान रात को कष्ट कर रहे थे तब उन्होंने देखा कि कुछ हलचल हो रही है जिसके बाद उन्होंने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया आरोपियों के पास मोबाइल बाइक और इलेक्ट्रिक पुलिस ने बरामद की है जिसके माध्यम से उन्होंने एटीएम मशीन को काट दिया था।
