एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे प्रदेश के गृहमंत्री ने किया ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रदेश के गृह मंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शहर के निजी अस्पतालों में तैयार किए गए ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया अपने एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे नरोत्तम मिश्रा ने अस्पतालों में ऑक्सीजन को लेकर की गई व्यवस्थाओं पर अधिकारियों से बात भी की

अपने एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे प्रदेश के गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अस्पतालों में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया इस दौरान नरोत्तम मिश्रा इंदौर के तीन निजी अस्पतालों में पहुंचे और वहां पर लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली इस दौरान मीडिया से बातचीत में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ऑक्सीजन को लेकर अब कोई हाहाकार नहीं मचेगा सारे प्लांट पूरी तरह से तैयार हैं और चालू हालत में है नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि इंदौर के साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गए हैं अब मध्य प्रदेश ऑक्सीजन को बाहर भेजने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है हालांकि लगातार आ रहे के केस को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जैसी परिस्थिति होगी वैसा निर्णय इंदौर का क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप लेगा उसके लिए पहले से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है

Exit mobile version